संयुक्त राष्ट्र संगठन UNITED NATIONS ORGANISATION
संयुक्त राष्ट्र संघ का अंग्रेजी अनुवाद united nations organisation संयुक्त राष्ट्र संघ के इतिहास, इसके उदय के कारण उद्देश्य तथा सिद्धांत आदि जानेंगे ।
संयुक्त राष्ट्रीय संघ का उदय
प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 के बीच लड़ा गया । इस युद्ध के दौरान बहुत सा नरसंहार हुआ मतलब बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी । विश्व स्तर पर अशांति फैल गई । विश्व में शांति स्थापित करने हेतु 1920 में लीग ऑफ नेशंस का गठन हुआ । लीग ऑफ नेशन यू .एन .ओ (U.N.O) की पुरानी संस्था है । इसमें कुछ खामियां कुछ कमजोरियां होने के कारण इस संस्था को बर्खास्त कर दिया गया था I इसकी सबसे बड़ी खामी थी द्वितीय विश्व युद्ध क्योंकि यह तो बनाया गया था विश्व में शांति स्थापित करने के लिए परंतु इस संस्था के नियम इतने कड़े नहीं थे जिसके कारण द्वितीय विश्व युद्ध हो गया और उसके पश्चात इस संस्था को बर्खास्त कर दिया गया । द्वितीय विश्व यद्ध 1939 से 1945 तक चला। इस युद्ध के अत्यंत विनाशकारी परिणामों के कारण संपूर्ण समाज, संपूर्ण विश्व ने संगठित तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की नींव रखी 24 अक्टूबर 1945 को विश्व के लगभग 50 देशों ने इसके अधिकार पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए नियमित रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की।
प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन सन 1945 में इसकी स्थापना हुई थी।
संयुक्त राष्ट्र संघ का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट के द्वारा सजेस्ट किया गया था ।
मुख्यालय
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है ।
![]() |
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय |
![]() |
सदस्य देशों के ध्वज |
वर्तमान समय में इस संस्था के 193 सदस्य हैं 193 सदस्य साउथ सूडान जो 2011 में यू एन ओ में शामिल हुआ था भारत द्वारा 30 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थान ग्रहण किया था ।
संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य
- आर्थिक विकास (ECONOMIC GROWTH )
- अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा (INTERNATIONAL SECURITY )
- मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास (DEVELOPMENT OF FRIENDLY RELATIONS )
- समन्वय ( CO-ORDINATION )
- मानव अधिकार ( HUMAN RIGHTS )
- लैंगिक समानता (GENDER EQUALITY )
- अंतर्राष्ट्रीय सहयोग (INTERNATIONAL CO - OPERATION)
- अंतरराष्ट्रीय शांति ( INTERNATIONAL PEACE )
![]() |
Aim:- INTERNATIONAL PEACE |
संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धांत
संयुक्त राष्ट्र संघ नियमों तथा कानूनों द्वारा संचालित संस्था है इसका अपना संविधान है जिसे चार्टर भी कहा जाता है संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के अनुच्छेद 2 में इस के सिद्धांतों का वर्णन मिलता है ।
- सभी सदस्य राष्ट्र एक समान और संप्रभुता संपन्न है।
- सभी सदस्य राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व और कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे ।
- सदस्य राष्ट्र अंतरष्ट्रीय विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करेंगे ।
- सदस्य राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्य में सहायता करेंगे और उन राष्ट्रों की सहायता नहीं करेंगे जिनके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कोई कार्यवाही की गई हो |
- सदस्य राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र के प्रति ना तो बल का प्रयोग करेंगे और ना ही बल प्रयोग करने की धमकी देंगे ।
- कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर संयुक्त राष्ट्र किसी राष्ट्र के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा ।
महासचिव
वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस जो कि पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं महासचिव का कार्यकाल कुल 5 वर्ष का होता है ।
सदस्य देश
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थाई सदस्य संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थाई सदस्यों की संख्या 5 है
- संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ( USA )
- ब्रिटेन ( BRITAIN )
- रूस ( RUSSIA )
- चीन ( CHINA )
- फ्रांस ( FRANCE )
![]() |
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थाई सदस्यों का नक्शाभाषाएं |
राष्ट्र संघ में प्रयोग होने वाली भाषाएं निम्नलिखित है:-
F French
R Russia
E English
S Spanish
C Chinese
A Arabic
संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारी भाषाएं
- English अंग्रेजी
- French फ्रेंच
संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई थे।
संयुक्त राष्ट्रीय संघ का ध्वज
इसके ध्वज में बीच में ग्लोब का चित्र बना है तथा उसके दोनों तरफ जैतून की पत्तियां दर्शाई गई है ।जो यह संकेत देती है कि यह संगठन संपूर्ण विश्व में शांति कायम करने हेतु बनाया गया है।
संयुक्त राष्ट्र्र संघ के अंग
वर्तमान समय मेंं संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल 5 अंग है परंतु जब इस संस्था का गठन किया गया था तब इसमें 6 अंगों की संरचना की गई थी।
- महासभा सुरक्षा (General Assembly )
- सामाजिक व आर्थिक परिषद (ECOSOC:- Economic &Social Council )
- प्रन्यास परिषद (Trustiship )
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ :-International Court Of Justice )
- सचिवालय (Secretariat )
- सुरक्षा परिषद ( Security Council )
![]() |
Organs of u n o |
वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल 5 अंग है क्योंकि प्रन्यास परिषद को समाप्त कर दिया गया है।
BY NAMYA KATYAL
https://youtube.com/channel/UCt5SOe5O65RyZEvXYfq1fWA My YouTube channel link for other study content. (SUCCESS SARTHI)
No comments:
Post a Comment